फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BDC members roots in block office locks

बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में जड़े ताले

Fri, 08 Jan 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराकोट Updated Fri, 08 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

बाराकोट में आक्रोशित बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश जताया। बीडीसी सदस्य राजू अधिकारी के नेतृत्व में आए ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का कहना था कि पिछले डेढ़ वर्ष से जब से वह क्षेत्र पंचायत के सदस्य बने हैं, तब से केंद्र एवं राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास के बजट में भारी कमी कर दी गई है।

विज्ञापन


यहां तक कि बीआरजीएफ और 14वें वित्त की मिलने वाली धनराशि बंद कर दी गई है, जबकि क्षेत्र पंचायत निधि की राशि में भी भारी कटौती की गई है, जिससे वे लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान नरेंद्र बिष्ट, रूप सिंह, नारायण सिंह, डिकर सिंह, मनोज सामंत, लक्ष्मी लाल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार को बीडीसी सदस्य एसडीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद्र जोशी, कादिर अली, विनोद, जगदीश चंद, हरिओम सेठी, दीपा देवी, कविता देवी, पुष्कर कापड़ी आदि सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed