{"_id":"64dfb4dcf8fae418680e9e08","slug":"bbc-lohaghat-becomes-champion-champawat-news-c-229-1-shld1009-1317-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बीबीसी लोहाघाट बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बीबीसी लोहाघाट बना चैंपियन
Fri, 18 Aug 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में जीत का जश्न मनाती बीबीसी लोहाघाट की टीम। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के जीआईसी मैदान में आयोजित लोहाघाट कप फुटबाल सीजन-2 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीबीसी लोहाघाट ने रायकोट को पराजित कर ट्राॅफी जीती। बीबीसी के रजत सामंत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीबीसी लोहाघाट और रायकोट टीम के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस कारण मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में बीबीसी के कमलेश ठाकुर ने फ्री किक में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
तब से रायकोट के खिलाड़ियों ने गोल उतारने के लिए जीजान लगा दी जबकि बीबीसी के खिलाड़ी दूसरे गोल की फिराक में थे। आखिरकार 25वें मिनट में बीबीसी टीम के कमलेश ठाकुर ने दूसरा गोल दाग कर अपनी टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी जो मैच के अंत तक बनी रही। रेफरी गोविंद बोहरा, लाइनमैन बहादुर सामंत, प्रवीण ढेक रहे। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रह्लाद मेहता, भगवान माहरा, श्याम दत्त चौबे, ब्रजेश माहरा, छात्र सिंह ढेक, कुलदीप देव रहे। शिक्षक बृजेश ढेक, जीवन राय, महेश तिवारी, दीपक कन्याल, अजय ढेक, सुनील पुजारी, रोहन राय, विनय बिष्ट, आशू, प्रवीण ने आयोजन में सहयोग किया।