फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Barakot, Guruli Aura B Kulyal village in the next cycle

बाराकोट, गुरौली औरा कुल्याल गांव बी अगले चक्र में

Mon, 23 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 23 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Barakot, Guruli Aura B Kulyal village in the next cycle
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रीठासाहिब के गाज चमोली खेल मैदान में लधिया घाटी स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता के दौरान तीन मैच खेले गए। इनमें बाराकोट, गुरौली और कुल्याल गांव बी टीमों ने अपने-अपने  मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहला मैच बाराकोट इलेवन और रमक एकादश के बीच खेला गया। रमक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11  ओवरों में 48 रन बनाए।
 बाराकोट की टीम ने आठ ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के योगराज वर्मा ने 35 रन बनाए, योगराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच कुल्याल गांव ए और गुरौली के बीच खेला गया। कुल्याल गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए, जवाब में गुरौली की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

विजेता टीम के पूरन ने चार विकेट झटके। पूरन  मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मुकाबला रीठासाहिब क्लब और कुल्याल गांव बी टीम के हुआ। रीठासाहिब क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुल्याल गांव बी टीम ने 13ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के कमल ने छह विकेट लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग नरेंद्र कोटलिया, सुरेश बोहरा, स्कोरिंग सूरज कुल्याल, लक्ष्मण  मेहता ने की। जबकि आंखों देखा हाल गोपाल गोस्वामी ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राईकोट बुंगा इलेवन ने ढोरजा को हराया
 पुलहिंडोला में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राईकोट बुंगा इलेवन ने ढोरजा एकादश को 19 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राईकोट बुंगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित 15ओवरों में 152 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। ढोरजा एकादश की टीम 133 रन ही बना सकी। विजेता टीम के प्रदीप ने  47 रनों की शानदार पारी खेली। जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग त्रिलोक, मोहन, स्कोरिंग भुवन धौनी और आंखों देखा हाल कमल वर्मा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed