फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bar Association Election

चम्पावत: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन

Thu, 09 Feb 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 09 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Election
टनकपुर (चंपावत)। विवाद के बीच पूर्णागिरि बार एसोसिएशन सोसायटी की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो गए। किसी भी पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी नहीं होने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और उप सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया है। एडवोकेट विजय शुक्ला अध्यक्ष, बृजेश कुमार उपाध्यक्ष, कमल गड़कोटी सचिव, त्रिभुवन सजवान उप सचिव निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सुरेश चंद की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष और लेखा परीक्षक पद के लिए किसी का नामांकन नहीं होने से यह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


इधर निवर्तमान अध्यक्ष उमेश डूंगरिया ने चुनाव को अवैध बताया है। कहा कि चुनाव में उत्तराखंड बार काउंसिल के नियमों की अनदेखी की गई है। एसोसिएशन में कई ऐसे अधिवक्ताओं को भी सदस्य बनाया गया है जो मौजूदा समय में न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं और कई का बार काउंसिल में पंजीकरण तक नहीं है। उनका कहना है कि वे मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed