फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bappi Da had presented a gold chain to Pawandeep

बप्पी दा ने पवनदीप को भेंट की थी सोने की चेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bappi Da had presented a gold chain to Pawandeep
पवनदीप राजन को सोने की चेन देते बप्पी लाहिरी। फाइल फोटो
चंपावत। मशहूर गायक और संगीत निर्देशक बप्पी लाहिरी के असामयिक निधन पर युवा गायक पवनदीप राजन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने लता मंगेशकर के बाद बप्पी लाहिरी के निधन को संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। पवनदीप की गायन शैली से प्रभावित होकर बप्पी दा ने उन्हें सोने की चैन भेंट की थी।
विज्ञापन

इंडियन आइडियल के 12वें सीजन में बप्पी दा गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के साथ गेस्ट जज के तौर पर शामिल हुए थे। शो में उन्होंने एक शर्त रखी थी कि जो भी प्रतिभागी सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगा, उसे वह सोने की चेन भेंट करेंगे। शो में पवनदीप ने हारमोनियम के साथ ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है, कहां हो तुम कि ये दिल बेकरार आज भी है...’ की शानदार प्रस्तुति दी थी। उन्होंने अपने हुनर से बप्पी दा को अपना कायल बना दिया और सोने की चेन भेंट करते हुए अपने साथ एक गाना गाने का मौका देने का वादा किया था।
विज्ञापन

पवनदीप ने कहा कि शो में बप्पी दा का प्यार और आशीर्वाद वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। लोकगायक सुरेश राजन, रंगकर्मी भैरव दत्त राय, प्रकाश राय, जीवन मेहता, ज्योति राजन, हरीश जोशी हरू आदि ने बप्पी दा के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed