फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Baparu-Gumoud beach rock, three-hour road closure

बापरू-गुमौद बीच दरकी चट्टान, तीन घंटे तक बंद रहा मार्ग 

Sun, 06 Jan 2019 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 06 Jan 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Baparu-Gumoud beach rock, three-hour road closure
गुमौद-बापरू के बीच पहाड़ी दरकने से लगा जाम, मलबा साफ करती मशीन। - फोटो : AMAR UJALA

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर -पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क पर बापरू और गुमौद के बीच चट्टान दरकने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। परेशान यात्रियों का आरोप है कि कार्यदायी कंपनी और एनएच के अधिकारी मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना देने के एक घंटे बाद मौके में पहुंचे। सड़क बंद रहने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।  
रविवार को सुबह करीब छह बजे अचानक बापरू और गुमौद के बीच पहाड़ी दरकने लगी। देखते ही देखते अचानक पूरा पहाड़ बांज के पेड़ों सहित सड़क आ आ गया। जिससे सड़क बंद हो गया। लोगों ने बताया कि मलबा आने से सड़क पर जाम लगा होने की सूचना तत्काल कार्यदायी कंपनी और एनएच के अधिकारियों को दी थी। लेकिन एनएच और कार्यदायी कंपनी के अधिकारी करीब एक घंटे बाद वह मौके में पहुंचे। तीन घंटे बाद नौ बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि कार्यदायी कंपनी द्वारा सड़क चौड़ीकरण में पहाड़ियों को तो काट दिया है, लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


तिलौन के पास लगा डेढ़ घंटे से अधिक का जाम
चंपावत। बारहमासी सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी कटिंग के चलते रविवार को तिलौन के पास काफी देर तक जाम लग गया। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार तिलौन के पास पहाड़ी कटिंग के चलते रविवार को सवा तीन बजे जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे यात्री खासे परेशान रहे। शाम पांच बजे यातायात सुचारु हो पाया।  इन दिनों टनकपुर से लोहाघाट पहुंचने में छह से सात घंटे लग रहे हैं। निर्माण कार्य के चले सड़क पर समय-समय पर जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed