फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banknotes loan-deposit ratio of spoiled banks

नोटबंदी ने बिगाड़ा बैंकों का ऋण-जमा अनुपात

Mon, 29 May 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 29 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 नोटबंदी ने काले धन पर कितना अंकुश लगाया है, इसका आंकड़ा तो अभी सार्वजनिक नहीं हो सका है, मगर इससे ऋण-जमा अनुपात (सीडीआर) जरूर बिगड़ा है। चंपावत जिले में एक साल में सीडीआर 5.56 प्रतिशत कम हो गया है। यह अनुपात बीते चार वर्ष के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिले में 17 बैंकों की कुल मिलाकर 58 शाखाएं हैं। इन शाखाओं में 31 मार्च 2017 तक 1818.14 करोड़ रुपये की जमा राशि थी। जबकि बीते एक वर्ष में ऋण के रूप में महज 429.98 करोड़ रुपये ही दिए जा सके हैं। जिले में सीडीआर महज 23.65 प्रतिशत रहा। जबकि एक साल पूर्व मार्च 2016 तक बैंकों के पास जमा पूंजी 1312.43 करोड़ थी। और उसने 383.31 करोड़ रुपये का ऋण दिया। इस साल का सीडीआर 29.21 प्रतिशत था। मतलब यह कि इस एक साल में ऋण जमा अनुपात में 5.56 प्रतिशत की गिरावट आ गई। पिछले वित्त वर्ष में बैंकों में जमा राशि में 505.7 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन कर्ज राशि में महज 46.67 करोड़ रुपये की ही वृद्धि हो सकी।
विज्ञापन


लीड बैंक ने सीडीआर के बेहद खराब होने के लिए जो कारण गिनाए हैं, उसमें नोटबंदी को भी शामिल किया गया है। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि नवंबर से दिसंबर तक विमुद्रीकरण -नोटबंदी के चलते बैंकों में 141 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई। वहीं विमुद्रीकरण की अवधि में बैंक कर्मियों की अति व्यस्तता से ऋण वितरण प्रणाली पर सीधा असर पड़ा है। इसके अलावा टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग निर्माण के लिए बैंक में जमा 200 करोड़ रुपये से भी ऋण-जमा अनुपात का संतुलन बिगड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे चंपावत जिले में औद्योगिक पिछड़ापन, आधारभूत ढांचे की कमी, पहाड़ में कच्चे माल का न होने के अलावा छितरी हुई खेती व सिंचाई सुविधाएं भी नाकाफी है। जिस कारण न उद्यमी और न ही किसान वर्ग कर्ज लेने को आगे आता है।
 
वर्ष       जमा राशि (करोड़ में)     कर्ज राशि     सीडी अनुपात (प्रतिशत में)
2013-14       992.02               286.14          28.84
2014-15      1140.1                329.1            28.86
2015-16      1312.43              383.31           29.21
2016-17      1818.14              429.98           23.65

सीडीआर को बढ़ाएगी उप समिति
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सीडीआर की आदर्श स्थिति 40 प्रतिशत है। अधिक सीडीआर से बैंकों का मुनाफा भी बढ़ता है। चंपावत जिले की सीडीआर बेहद कम होने से विशेष उप समिति बनाई गई है। इस समिति को सीडीआर बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।


कैनरा बैंक सबसे आगे, पीएनबी फिसड्डी
चंपावत जिले में ऋण-जमा अनुपात (सीडीआर) में कैनरा बैंक सबसे आगे रहा। बीते वित्त वर्ष में उसका सीडीआर 113.68 प्रतिशत रहा। यानि 2016-17 में उसके पास कुल जमा 2.28 करोड़ हुआ, मगर उसने कर्ज 2.59 करोड़ रुपये का दिया। बैंक के पास 34 लाख रुपये 2015-16 के अवशेष थे। दूसरी तरफ पंजाब नेशनल बैंक सीडीआर में सबसे पीछे है। उसका ऋण-जमा अनुपात महज 16.03 प्रतिशत है। जो जिले के 23.65 प्रतिशत के औसत से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed