फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa market closed from today against Nepal administration, traders will sit on dharna on Nepal route

नेपाल प्रशासन के खिलाफ आज से बनबसा बाजार बंद, नेपाल मार्ग में धरने पर बैठेंगे व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Banbasa market closed from today against Nepal administration, traders will sit on dharna on Nepal route
बनबसा (चंपावत)। कारोबारी वसूली के लिए नेपाल जा रहे भारतीय व्यापारियों के साथ हो रहे अनुचित व्यवहार से खफा नगर के व्यापारियों ने रविवार से बाजार बंद कर आंदोलन की राह पकड़ने का निर्णय लिया है। नाराज व्यापारियों को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना है कि कोरोना के कारण सीमा सील की आड़ में भारतीय व्यापारियों के साथ नेपाल में सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले नौ माह से भारत-नेपाल सीमा सील होने से भारतीय सीमांत बाजारों में कारोबार चौपट है। वहीं नेपाल के व्यापारियों के पास मोटी रकम फंसी होने से सीमांत के व्यापारी आर्थिक तंगी का भी सामाना करने को विवश हैं। व्यापारियों का कहना है कि भारतीय प्रशासन की ओर से व्यापारियों को कारोबारी वसूली के लिए नेपाल जाने की छूट दी गई है, लेकिन नेपाल जा रहे व्यापारियों के साथ सीमा क्षेत्र में तैनात वहां के सुरक्षा कर्मी और नागरिक अनुचित व्यवहार कर रहे हैं। जबकि नेपाल के नागरिकों को भारत में प्रवेश छूट दी जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि कई दिनों से उठाई जा रही आवाज के बाद भी कोई समाधान नहीं होने पर अब संगठन ने रविवार से बाजार बंद रख नेपाल मार्ग में कैलाल कॉलोनी के समीप धरना-प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है। व्यापारियों के इस निर्णय का पता चलने पर एसडीएम ने व्यापारी नेताओं को तहसील बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी नहीं माने। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed