{"_id":"5723b0534f1c1b3969a91ae3","slug":"banbasa-be-declared-the-flooded-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा को घोषित किया जाए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा को घोषित किया जाए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने बनबसा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। कहा गया कि बरसात में यहां हर साल बाढ़, भूकटाव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बरसात से पूर्व क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराने को भी कहा है। क्षेत्र के ग्रामप्रधान, बीडीसी सदस्यों ने कहा कि बरसात में उफनाई हुड्डीनदी से चंदनी, आनंदपुर, बमनपुरी गांव के तट वर्षों से भूकटाव की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले डेढ़ दशक में उक्त गांवों की 45 बीघा भूमि भूकटाव की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने हुड्डीनदी में चुगान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
चुगान के अभाव में हुड्डीनदी का पानी ओवरफ्लो होकर गांव से बहने लगता है। प्राय: भजनपुर, पचपकरिया, देशीफार्म, देवीपुरा गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। ग्रामप्रधान गीता देवी, गंगा गुरुंग, माला देवी, अरुण कुमार, गिरधारी लाल, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, गजेंद्र चंद, महेश जोशी, पूर्व बीडीसी जसवंत सिंह बसेड़ा, इब्ने हसन, दिनेश कापड़ी आदि ने प्रशासन से बनबसा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, बीएडीपी मद से सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। बरसात से पूर्व उन्होंने ग्रामीण संपर्क मार्ग भी सुधारने को कहा है।
विज्ञापन