{"_id":"63f0cd188f1e0513730a2d4a","slug":"bal-mundan-bhairav-temple-tanakpur-news-c-8-1-56469-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्पावत: मां पूर्णागिरि मेले के लिए बाल मुंडन और भैरव मंदिर पार्किंग का ठेका 1.50 करोड़ में छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्पावत: मां पूर्णागिरि मेले के लिए बाल मुंडन और भैरव मंदिर पार्किंग का ठेका 1.50 करोड़ में छूटा
Sat, 18 Feb 2023 06:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नौ मार्च से शुरू हो रहे उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले के लिए भैरव मंदिर वाहन पार्किंग का ठेका 70.40 लाख में और बाल मुंडन का ठेका 80.40 लाख में छूटा है। इन दो ठेकों की नीलामी से मेला समिति को 1.50 करोड़ मिले हैं जो गत वर्ष की तुलना में 25 लाख रुपये अधिक है। गत वर्ष इन दो ठेकों से 1.25 करोड़ की आय हुई थी। ठुलीगाड़ वाहन पार्किंग का ठेका नहीं हो पाया है।
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, उप कोषाधिकारी आमोद गंगार, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी की देखरेख में वाहन पार्किंग, बाल मुंडन, भैरव मंदिर और ठुलीगाड़ पार्किंग के ठेकों की नीलामी की कार्रवाई हुई। निविदा नहीं आने से ठुलीगाड़ वाहन पार्किंग का ठेका स्थगित करना पड़ा।
भैरव मंदिर वाहन पार्किंग का ठेका उचौलीगोठ निवासी आनंद सिंह महर के नाम 70.40 लाख रुपये में आवंटित हुआ है। यह ठेका गत वर्ष 55 लाख रुपये में छूटा था। वहीं बाल मुंडन का ठेका उचौलीगोठ निवासी सुरेश सिंह महर के नाम 80.40 लाख रुपये में छूटा है। गत वर्ष यह ठेका 70 लाख में आवंटित हुआ था। भैरव मंदिर पार्किंग ठेके में 10 और बाल मुंडन ठेके में 8 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया।