{"_id":"634af33afa14d84f0b4cd960","slug":"bageshwar-s-savitri-anjali-neha-got-the-first-place-champawat-news-hld47910509","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की सावित्री, अंजलि, नेहा ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की सावित्री, अंजलि, नेहा ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी सभागार में राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के जीजीआईसी सभागार में शनिवार को दो दिनी राज्य स्तरीय शस्त्रांग मार्शल आर्ट प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन 24 से 28 किग्रा भार वर्ग की बालिकाओं के सब जूनियर में बागेश्वर की सावित्री कोरंगा, पिथौरागढ़ की बबीता, चंपावत की अंशु खर्कवाल पहले तीन स्थान में रही जबकि 28 से 32 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की अंजलि दानू, पौड़ी की अनीशा, चंपावत की खुशी और 36 से 40 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की नेहा कालाकोटी, पिथौरागढ़ की दिव्यांशी, चंपावत की प्रियंका पहले तीन स्थानों पर रहीं।
निर्णायकों में सुनील मिश्रा, दीपांशु जोशी, ममता उपाध्याय, डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी, वर्षा, सतीश सिंह, सूरज सिंह, सुंदर सिंह, सुनील सिंह, नंदकिशोर, मीनाक्षी आदि शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक चंदन सिंह, अल्मोड़ा के टीम प्रभारी महेंद्र सिंह भैसोड़ा, बागेश्वर के सुनील मिश्रा, चमोली के पुष्कर सिंह कोरंगा, पौड़ी की वर्षा, सतीश सिंह, पिथौरागढ़ से धनी ग्वासीकोटी, ऊधमसिंह नगर से अनु चौधरी और चंपावत के टीम प्रभारी डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी, ममता बोहरा आदि मौजूद थे।