फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bad Road in Pulhindola

सड़क की बदहाली पर भड़के पुलहिंडोला के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Pulhindola
पुलहिंडोला मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला बाजार में मोटर मार्ग की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। इससे आक्रोशित लोगों ने मोटर मार्ग सुधारने के लिए लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क की हालत जल्द न सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पुलहिंडोला बाजार की सड़क कई सालों से बदहाल है। इसे सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन मोटर मार्ग की हालत नहीं सुधर सकी है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि इस सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं, बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। उनका कहना है कि पानी के निकास के लिए सड़क किनारे नालियां भी नहीं बनीं हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में वाहन चलने से सड़क किनारे चलने वाले लोगों पर कीचड़ गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे झगड़े तक की नौबत आ जाती है। इससे आक्रोशित लोगों ने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। अन्यथा लोनिवि के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर लोनिवि के ईई बीसी भंडारी ने कहा कि निधि मिलने पर पुलहिंडोला बाजार में जल्द ही नाली निर्माण कर सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। प्रदर्शन में विकास पाटनी, प्रकाश पाटनी, संजय कुमार, शेखर जोशी, नवीन वर्मा, कैलाश राम, नितिन पंत, सोनू धोनी, मनीष वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed