फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bad Road in Lohaghat

शहीद शेर सिंह मोटर मार्ग की लोनिवि नहीं ले रहा सुध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में शहीद शेर सिंह के नाम से बना मटियाल का आंतरिक मोटर मार्ग बदहाल है। इस सड़क पर किया गया डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। उबड़ खाबड़ सड़क पर लोग जोखिम उठाकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से शहीद शेर सिंह के नाम से मटियाल में दो किमी आंतरिक मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। शहीद के नाम पर बनी सड़क पर मटियाल, रैघाड़ी, सूंगरखाल, चूलागांव, बुरौला, गूथखोला, पांच पीपल, तल्ली मटियाल आदि गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। लोनिवि की ओर से आठ वर्ष पूर्व इस सड़क पर डामरीकरण किया था। उसके बाद हाल ही में मोटर मार्ग को दो से ढाई मीटर चौड़ा भी कर दिया गया है लेकिन इस मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने से यह मोटर मार्ग जानलेवा बना है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बनने के साथ उसमें रोड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं। इनमें फिसलकर आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से उठा रहे डामरीकरण की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण प्रकाश राय, धन सिंह, भूपाल सिंह, दीपक जोशी, मोहन राय, पुष्कर दत्त राय, रमेश चंद्र, दलीप राम, केशव राम, राकेश कुमार आदि का कहना है कि डामरीकरण न होने से आवाजाही में वाहन चालकों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। इस मोटर मार्ग से कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं, सड़क की हालत ठीक न होने से बाहर के वाहन चालक अपने वाहनों को ले जाने से मना कर देते हैं। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। लंबे समय से इस सड़क के डामरीकरण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डामरीकरण का प्रस्ताव किया गया है तैयार
लोहाघाट (चंपावत)। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी भंडारी का कहना है कि शहीद के नाम पर बने सड़क पर डामरीकरण का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed