{"_id":"042d18079af6b894a283767733ea48d0","slug":"baby-priyanka-won-the-audience-s-heart-in-gujarat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेबी प्रियंका ने गुजरात में भी जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी प्रियंका ने गुजरात में भी जीता दर्शकों का दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेबी प्रियंका ने बड़ौदा गुजरात में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी गीतों से दर्शकों का दिल लूट लिया। उत्तराखंड के गुजरात में रहने वाले लोगों ने इस महोत्सव में बेबी प्रियंका को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। गुजरात महोत्सव में प्रियंका की भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुति ओ साहिबा मन बसी गै तेरा कुमू गढ़ मैं, जै भगवती मैय्या नंदा राज राजेश्वरी दैंण है जाये गीत पर तालियों की बौछार होने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रियंका नैनीताल महोत्सव में भी शामिल हुई, जहां उन्हें विधायक सरिता आर्या ने नगद प्रोत्साहन राशि देकर हौसला बढ़ाया। बाद में उन्होंने चमोली जिले के पीपलकोटी स्थान में हो रहे महोत्सव में अपने गीतों के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने का प्रयास किया। हम उत्तराखंडी छां, जख देवतों का थान, मां बैनी को सम्मान, मीठी बोली व वाणी छ, जौनसारी गीत जौमीना को पानी अगलाड़ा, की माछी, सूरी आ भौंरे चा गीत पर दर्शक अपने स्थानों पर थिरकने लगे।
विज्ञापन