चंपावत: 110 ग्राम चरस के साथ बाबा गिरफ्तार, जेल भेजा
चंपावत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बनलेख के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 110 ग्राम चरस बरामद की और सवार सागर गिरी उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
चंपावत पुलिस ने 110 ग्राम चरस के साथ एक बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली चंपावत के प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बनलेख के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक यामाहा मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। मोटरसाइकिल की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर निवासी सागर गिरी उर्फ प्रिंस दशरथ को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस की संयुक्त टीम ने बनलेख के पास चेकिंग के दौरान लोहाघाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत
