फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ayushman card holders of Tanakpur are facing problems

Champawat News: टनकपुर के आयुष्मान कार्डधारकों को हो रही दिक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card holders of Tanakpur are facing problems
आयुष्मान के मामलों को टनकपुर से सीधे हल्द्वानी रेफर करने के लिए एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय को ज
चंपावत। टनकपुर उप जिला अस्पताल के आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टनकपुर से मरीज को हायर सेंटर रेफर करने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल जाने से पहले चंपावत जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसकी वजह से उन्हें 150 किलोमीटर की अतिरिक्त आवाजाही करनी पड़ रही है। इस व्यवस्था से रोगी के साथ ही तीमारदारों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को इस दिक्कत को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के सम्मुख उठाया। उन्होंने एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय को ज्ञापन देते हुए जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के मरीज को जिला अस्पताल के बजाय सीधे हल्द्वानी अस्पताल रेफर करने की मांग की है।
विज्ञापन

नियमों में शिथिलता के लिए पत्र भेजेंगे: डीएम
चंपावत। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि टनकपुर से सीधे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर करने पर मरीज को अस्वीकार कर दिया जा रहा है। इस तकनीकी अड़चन से बचने के लिए ऐसा करना मजबूरी है। वहीं डीएम नवनीत पांडे का कहना है कि इस मामले में शासन से शिथिलता दिए जाने को पत्र भेजने के अलावा आयुष्मान मरीजों की मदद के लिए जिला अस्पताल के एक प्रतिनिधि को टनकपुर अस्पताल में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed