फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Award winner of champawat

बॉक्सिंग में उचौलीगोठ के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Wed, 09 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Wed, 09 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Award winner of champawat
विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंडर 12, अंडर 16 बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन 11 मुकाबले हुए। खेल विभाग द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप ट्रैकसूट प्रदान किए गए। 

विज्ञापन


स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में आयोजित प्रतियोगिता के तहत बुधवार को हुए मुकाबलों में लोहाघाट के सौरभ धौनी ने टनकपुर के लवलेश जुकरिया को 3-0 से, उचौलीगोठ के हर्षित महर ने टनकपुर के प्रियांशु चौहान को 3-0 से, टनकपुर के प्रियांशु भंडारी ने लोहाघाट के विवेक थापा को 2-1 से, टनकपुर के अनुज चौहान ने लोहाघाट के युवराज सामंत को 2-1 से, उचौलीगोठ के तनुज भंडारी ने उचौलीगोठ के ही संजय भारती को 3-0 से, उचौलीगोठ के राहुल कुमार ने उचौलीगोठ के ही लवनीत सिंह को 3-0 से, लोहाघाट के कुलदीप सिंह ने टनकपुर के नीरज टाकुली को 2-1 से, उचौलीगोठ के विक्रांत महर ने लोहाघाट के अमन कुमार को 3-0 से, टनकपुर के शुभम कुमार ने लोहाघाट के प्रकाश सिंह को 2-1 से, टनकपुर के सौरभ नैथानी ने लोहाघाट के राहुल राय को 3-0 से, उचौलीगोठ के निखिल कुमार ने लोहाघाट के संदीप कुमार को 3-0 से हराया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में योगेंद्र चंद, नवीन चौहान, बाला दत्त जोशी, जगन्नाथ गोस्वामी, रमेश सिंह शामिल थे। समापन पर सीओ आरएस रौतेला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण  सिंह पाटनी, चंद्रशेखर ओली, गौरव खोलिया, मोहन सिंह भंडारी, सुरेश सिंह, विशाल कश्यप, प्रकाश सिंह, सुनील जोशी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed