फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Attempt to spoil the communal atmosphere in Champawat

Champawat News: चंपावत में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश

Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the communal atmosphere in Champawat
चंपावत। देश के कुछ हिस्सों की तरह चंपावत जिले में भी कतिपय अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला झूठा पाया गया। एसपी ने इसे लेकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे चंपावत के तल्लादेश क्षेत्र में लव जिहाद का संदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल संदेश में एक बुजुर्ग के नाम के दूसरे हिस्से को बदला गया है। एक धर्म विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति पर दूसरे धर्म की किशोरी से शादी का जिक्र किया गया है। देर शाम इस मामले की जानकारी पुलिस और खुफिया तंत्र को लगी, तो उन्होंने तुरंत संदेश की जांच कराई। पुलिस की जांच में ये संदेश झूठा पाया गया। पुलिस का कहना है कि इस कारनामे को अंजाम देने वालों के चेहरोंं को बेनकाब करने के लिए संदेश को प्रसारित करने वालों का पता लगा कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कोट
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने के मामले का सोमवार शाम को पता चला। तुरंत इस संदेश की जांच कराई गई। संदेश पूरी तरह गलत है। झूठा संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र पींचा,
एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed