फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Attacking leopard captured in cage

Champawat News: पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ

Sat, 20 Jul 2024 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attacking leopard captured in cage
टनकपुर में पिंजरे में कैद हमलावर तेंदुआ। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत हाईवे पर सूखीढांग और बस्टिया के बीच एक वर्ष से दहशत का पर्याय बना हमलावर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के ऊपरी जबड़े का एक दांत टूटा है और निचले जबड़े का एक दांत आधा है। रेंजर का कहना है कि इससे कठिन शिकार करने में दिक्कत होने से वह आसान शिकार ढूंढ रहा होगा। उसके हमलावार होने का एक कारण हो सकता है। चिकित्सक रेस्क्यू सेंटर रानीबाग हल्द्वानी में तेंदुए का मेडिकल परीक्षण करेंगे। इससे स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि नौ जुलाई को आठवें मील टिफिन टाप के समीप खटीमा के टिगरी चौराहा निवासी बाइक सवार बलवीर सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। 11 जुलाई को आठवें मील के पास दो पिंजरे लगाए गए। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की उम्र करीब पांच वर्ष बताई गई है। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग हल्द्वानी ले जाया जा रहा है। वन विभाग की टीम में रेंजर हुसैन के साथ डिप्टी रेंजर पुष्कर भट्ट, गिरीश जोशी, भरत नेगी, अजय अधिकारी, संदीप, प्रियंका बिष्ट, मोनिका आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


इनसेट-
तेंदुआ पौने तीन साल में कर चुका था 20 हमले
टनकपुर(चंपावत)। चंपावत हाइवे पर सूखीढांग से बस्टिया के बीच दोपहिया तेंदुआ अब तक तेंदुआ 20 वाहन सवारों को घायल का चुका है। वन विभाग के अनुसार तेंदुआ वर्ष 2022 से सूखीढांग से बस्टिया के बीच हाइवे पर दोपहिया वाहन चालकों पर हमले कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed