फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   atm short of cash

एसबीआई के पास कुल साढ़े तीन करोड़ बचे, नकदी संकट जारी

Tue, 24 Apr 2018 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Tue, 24 Apr 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
atm short of cash
चंपावत एसबीआई के एटीएम में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में नकदी संकट जारी है। एसबीआई के पास वर्तमान में साढ़े तीन करोड़ रुपये बचे हैं। नकदी संकट से बचने के लिए एसबीआई ने रिजर्व बैंक से धनराशि की मांग की है। उधर एटीएम से नकदी निकालने के लिए एसबीआई के मुख्य एटीएम में लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


एसबीआई के उप प्रबंधक आरएन जौहरी ने बताया कि मंगलवार को बैंक के पास साढ़े तीन करोड़ रुपये बचे हैं। पुल्ला शाखा को पांच लाख और यूको बैंक को तीन लाख रुपये की धनराशि दी गई। नकदी संकट से बचने के लिए एसबीआई ने रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


बैंक के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि जीआईसी रोड, शांत बाजार, गोरलचौड़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में धनराशि डालने को आउटसोर्सिंग कंपनी को 10 लाख रुपये दिए गए। जबकि एसबीआई के मुख्य एटीएम, कलक्ट्रेट और एसएसबी के एटीएम के लिए 30 लाख रुपये अवमुक्त किए गए। मंगलवार को यूनियन बैंक, शांत बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपये नहीं थे। एसबीआई के मुख्य एटीएम से धनराशि निकालने के लिए लोगों को लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed