{"_id":"69177b3f346405772c042629","slug":"asphalting-work-begins-on-the-machhiyad-to-saal-tan-road-champawat-news-c-229-1-cpt1001-131850-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मछियाड़ से साल टांण सड़क पर डामरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मछियाड़ से साल टांण सड़क पर डामरीकरण शुरू
Sat, 15 Nov 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। मछियाड़ से टांण तक सड़क में जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान थे। इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने छह नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते विभाग ने सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों को राहत मिलेगी।
पीएमजीएसवाई की तीन करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर सड़क मेंं डामरीकरण किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले सड़क में गड्ढों के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। दुर्घटना का खतरा भी बना था। सूखीढांग से रीठा साहिब के लिए स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्री गुरुद्वारा रीहा साहिब दर्शन के लिए इस सड़क का मुख्य तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस मार्ग से टनकपुर से रीठा साहिब मात्र 80 किमी है। जेई मनोज ओली ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। संवाद