{"_id":"653fe677b47a29a8190e3e29","slug":"asi-vinod-kumar-dies-of-heart-attack-champawat-news-c-229-1-shld1009-2961-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एएसआई विनोद कुमार का हार्टअटैक से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एएसआई विनोद कुमार का हार्टअटैक से निधन
Mon, 30 Oct 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
एएसआई विनोद कुमार। (फाइल फोटो)
चंपावत। यहां सीओ ऑपरेशन कार्यालय में तैनात एएसआई विनोद कुमार (53) का हार्टअटैक से असामयिक निधन हो गया है। वह नैनीताल जिले के धारी तहसील के कुलौरी गांव के रहने वाले थे।
सोमवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तज दर्द उठा। साथी कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि हार्टअटैक के कारण उनका निधन हुआ है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि एएसआई विनोद कुमार वर्ष 1990 में आरक्षी पद पर अल्मोड़ा से भर्ती हुए थे। उन्होंने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में अपनी सेवा दीं।
वह काफी सौम्य और मृदु स्वभाव के कर्मठ, ईमानदार, मेहनती, लगनशील, अनुशासित पुलिस कर्मी थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस परिवार में शोक की लहर है। एसपी ने शहीद हुए एएसआई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया है।