फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Asha workers will conduct active survey from today

आज से एक्टिव सर्वे करेंगी आशा कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will conduct active survey from today
आशा कार्यकर्ता संगठन की चंपावत ब्लाक अध्यक्ष रूकमणि जोशी और कोषाध्यक्ष हेमा जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आशा कार्यकर्ता संगठन अब एक्टिव सर्वे करेंगी। आशा कार्यकर्ता संगठन के चंपावत ब्लाक के पदाधिकारियों ने ये एलान किया। साथ ही ब्लाक अध्यक्ष रुकमणि और कोषाध्यक्ष हेमा जोशी ने संगठन के पद और सदस्यता को भी टाटा करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बात करते हुए दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अब शुक्रवार से एक्टिव सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के मद्देनजर आशा कार्यकर्ताओं को एक्टिव सर्वे करने के मई में आदेश दिए गए थे। इसके तहत 65 साल से अधिक उम्र, दस साल तक के बच्चे और गांव के लोगों की बुखार, खांसी आदि बीमारियों का ऑनलाइन सर्वे करना था। इस सर्वे को 30 जून तक पूरा किया जाना था, मगर जिले के ज्यादातर हिस्सों में ये काम शुरू ही नहीं हुआ। जिले की 349 आशा कार्यकर्ताओं में से सिर्फ 85 ने सर्वे का काम किया। इस कारण सीएमओ ने दो जुलाई को पत्र जारी कर काम न करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के स्थान पर नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि एक्टिव सर्वे करने के लिए उन्हें स्मार्ट मोबाइल फोन देने के साथ ही नियमित मानदेय भी दिया जाए। इसे लेकर आंदोलन भी किए गए। अब आशा कार्यकर्ता संगठन की नेेता रुकमणि जोशी और हेमा जोशी ने शुक्रवार से एक्टिव सर्वे शुरू करने की बात कही। दोनों ने संगठन के पद और सदस्यता को भी छोड़ने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
दबाव व निजी कारणों के चलते दिया त्यागपत्र
आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रूकमणि जोशी और कोषाध्यक्ष हेमा जोशी का कहना है कि संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी आशा कार्यकर्ताओं पर लगातार दबाव बना रहे थे। जिसके चलते एक्टिव सर्वे नहीं हो पा रहा था। इससे कार्यकर्ताओं की छवि भी प्रभावित हो रही थी। इस दबाव के अलावा वे निजी कारणों से भी इस्तीफा देने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed