फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ASHA workers demonstrated in the Collectorate

आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers demonstrated in the Collectorate
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड में आशा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता किए जाने के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आशा संगठन की ब्लाक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय के साथ बीते दिवस पाटी चिकित्सालय में हुई बैठक में अभद्रता की गई। मीटिंग रूम में कुंडी लगाकर उन्हें धमकाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमओआईसी और एसडीएम की ओर से आशाओं पर एक्टिव सर्वे किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। कहा गया है कि आशाओं को न तो समय से मानदेय ही मिलता है और न ही अन्य सुविधाएं। जबकि उन पर लगातार काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष रीता सिंह, पाटी की ज्योति उपाध्याय, पदमा प्रथोली, रेखा बिष्ट, रीना सिंह, चंपा राय, विनीता पांडेय, सुनीता जोशी, मंजू मनराल, सुशीला देवी, कमला जोशी, सुशीला देवी, धनी देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, माया बिष्ट, अनीता देवी, नीमा देवी, कुसम, ममता, कमला, लक्ष्मी गहतोड़ी, मंजू मेहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर इस मामले में पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी और एमओआईसी डॉ.आभाष सिंह ने बैठक में किसी भी आशा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि बैठक में कोविड-19 के तहत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आशाओं को एक्टिव सर्वे की गति तेज करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed