फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Asha shouted against the government

आशा हैल्थ वर्कर्स की तीन दिनी हड़ताल शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Asha shouted against the government
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजती आशा वर्कर्स। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स की तीन दिनी हड़ताल शुरू हो गई है। आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

लोहाघाट में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोविड कार्य में लगी आशाओं को एक-एक हजार रुपये लॉकडाउन भत्ता देकर उनका अपमान किया है। स्वास्थ्य विभाग में मातृ शिशु मृत्यु दर करने के कार्य के लिए तैनात किया गया था। लेकिन विभाग और सरकार की ओर से उन्हें सौंपे गए कार्य के अलावा कई कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन उनका भुगतान उन्हें नहीं किया जाता। उन्होंने उनकी 11 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस मौके पर रीता सिंह, पदमा प्रथोली, हेमा जोशी, रीना सिंह, माला देवी, ममता देवी, बसंती जोशी, पार्वती, सुनीता जोशी, दीपा जोशी, नंदा मेहता, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, चंपा राय, हेमा कलौनी, कुसुुमा, आशा सामंत, विनीता पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed