फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Asha demonstrated against various demands

विभिन्न मांगों को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Asha demonstrated against various demands
लोहाघाट । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स संगठन ने प्रदर्शन किया। आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शीघ्र उनकी मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। सोमवार को आशा वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर उप जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आशाओं का कहना था कि कोरोना काल में वह फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें न तो कोरोना महामारी बचाव के लिए पीपीई किट और न ही उन्हें कोरोना की पहली लहर से कोरोना भत्ता दिया गया है। आक्रोशित आशाओं ने चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर से माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उन्हें कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। आशाओं ने बिना किसी शर्त के उनका 50 लाख रुपये का जीवन बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा करने, 10 हजार रुपये मासिक कोरोना भत्ता देने, आशाओं के परिवार के सदस्यों को कोविड वैक्सीन लगाने आदि की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर रीता सिंह, चंपा राय, पदमा प्रथोली, पुष्पा बोहरा, रीना सिंह, ममता देवी, माला देवी, पुष्पा बोहरा, आइसा बानो, निर्मला बोहरा, हेमा कलौनी, कौशल्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आशाओं ने उठाई कोविड सुरक्षा किट और दस हजार मासिक भत्ते की मांग
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने 31 मई को मांग दिवस के रूप में मनाते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगे आशा और स्कीम वर्करों को संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा किट व दस हजार रुपये मासिक भत्ता देने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है। सोमवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता समेत सभी स्कीम वर्कर कोरोना महामारी की रोकथाम में योगदान दे रहे हैं, लेकिन संक्रमण से उनकी सुरक्षा और सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मांग पत्र देने वालों में लीला ठाकुर, लीला नेगी, बबीता महर, मोहनी, जानकी, सुनीता, गीता खर्कवाल, मंजू गड़कोटी, विमला महर, शीला मौनी, दुर्गा देउपा, मीरा कश्यप आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed