महेश्वरी देवी, कमला सर्वश्रेष्ठ आशा वर्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा सम्मेलन और आशा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। आशा वर्कर्स में महेश्वरी देवी प्रथम और आशा फैसिलिटेटर में कमला देवी को पांच-पांच हजार रुपये का पहला पुरस्कार मिला। आशा वर्कर रेखा रावत, सावित्री बिष्ट, फैसिलिटेटर में नारायणी गहतोड़ी, अनीता बोरा द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही ब्लॉक समन्वयक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनीता रॉय को पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष ने आशा वर्कर्स को मानदेय दिलाने के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। इस वक्त उन्हें सिर्फ प्रोत्साहन राशि ही दी जाती है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद टोलिया ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। आशा संसाधन केंद्र हिमालय अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि उनकी वजह से गांवों में महिलाओं, शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। आशाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में नौले-धारों की सफाई और जरूरत के मुताबिक नए नौलों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को भी कहा गया। जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पुष्कर बोहरा, जगदीश जोशी, प्रेमा जोशी, गौरव पांडेय, कपिल जोशी आदि थे।