{"_id":"5dd8082b8ebc3e550115ecac","slug":"arrangements-will-be-done-in-three-months-drm-tanakpur-news-hld365041187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में दुरुस्त होंगीं व्यवस्थाएंःडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में दुरुस्त होंगीं व्यवस्थाएंःडीआरएम
विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में सफाई व्यवस्था और जन सुविधाओं का जायजा लेते डीआरएम दिनेश क?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को टनकपुर-इज्जतनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीलीभीत, टनकपुर, खटीमा, सेंथल आदि रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
टनकपुर स्टेशन के मुख्य भवन के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता के साथ जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि तीन माह के अंदर टनकपुर रेलवे स्टेशन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
डीआरएम शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ विशेष ट्रेन से दोपहर करीब ग्यारह बजे टनकपुर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर वापस इज्जतनगर लौट गए। डीआरएम ने पहले स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, रेलवे आवासीय कॉलोनी, वाशिंग पिट लाइन, यार्ड, टिकट घर और स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने रेल खंड में पड़ने वाले समपार, सिग्नल, पुल और पुलियाओं का भी गहन निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल को स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी कर व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को कहा।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सीएल साह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ) प्रवीण कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर जीपीएस नारायण आदि मौजूद थे।

टनकपुर में रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन के जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश कुमार सिंह।- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट लाइन का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी?- फोटो : TANAKPUR