फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arose in the camp improved demand

शिविर में उठी सुविधाओं में सुधार की मांग

Fri, 15 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 15 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Arose in the camp improved demand

श्रीरीठा साहिब में  बहुउद्देशीय सुविधा शिविर लगा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सिंचाई आदि सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने की भी जोरशोर से लोगों ने मांग उठाई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भिंगराड़ा कन्या जूनियर हाईस्कूल में इस माह के अंत तक शिक्षिका तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने भी लधिया घाटी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में होने वाले महामारी के मद्देनजर चिकित्सा शिविर लगाने की हिदायत दी। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती की देखरेख में संचालित शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ।

विज्ञापन


शिविर में बाल विकास, कृषि, स्वजल, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण, उद्यान, उरेडा, जल संस्थान समेत डेढ़ दर्जन विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा के संचालन में मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, सीईओ आरसी आर्या, डीडीओ विवेक उपाध्याय, एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार बीएस  माहरा,  सीवीओ पीएस भंडारी, डीपीओ शैली प्रजापति, बीडीओ सीएस मेवाड़ी ने समस्याएं सुनीं। लधिया घाटी क्षेत्र के करीब 1500 लोगों ने शिविर की सुविधा का लाभ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed