{"_id":"5f85e4338ebc3eefa7773101","slug":"army-vehicle-hit-by-bike-youth-dies-champawat-news-hld4004274120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
लोहाघाट पिथौरागढ़ मार्ग में सेना के वाहन और बाइक की भिडंत के बाद दुर्घटना स्थल में लगी लोगों की भ?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राईकोट गांव के सामने पैट्रोल पंप के पास सेना के वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले मृतक युवक के पिता की ओर से लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है।
पाटन पुल पर स्थित वर्कशॉप में काम करने वाला राईकोट निवासी सागर कुमार (19) पुत्र गोपाल राम मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक नंबर यूके 04 के-3398 से घर की ओर जा रहा था। पैट्रोल पंप से करीब 300 मीटर दूर उसकी बाइक पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर से आ रहे सेना के वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार सागर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सागर के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भारी भीड़ की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस ने वाहनों को मरोड़ाखान से राईकोट होते हुए लोहाघाट भेजा। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, एसडीएम आरसी गौतम, सीओ ध्यान सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। पोस्टमार्टम के पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में सागर के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
सीएमपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
लोहाघाट (चंपावत)। हादसे सूचना मिलने के बाद पिथौरागढ़ से आई मिलट्री पुलिस (सीएमपी) ने घटनास्थल का जायजा लिया। मिलट्री पुलिस की ओर से घटना स्थल का निरीक्षण कर हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था सागर
लोहाघाट (चंपावत)। चार भाई बहनों में सबसे छोटा सागर प्रेमनगर पाटन के एक वर्कशॉप में वाहनों को धोने का काम करता था। पिता गोपाल राम बढ़ई हैं। हादसे में सागर की मौत होने परिजन बदहवाश हैं। संवाद