फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aresting For Smack in Tanakpur

स्मैक तस्करी में खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज के तीन युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Aresting For Smack in Tanakpur
पुलिस हिरासत में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार आरोपी युवक। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज के तीन युवकों को दबोचा है। उनके कब्जे से 12.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्रेकडाउन चलाया है। इसके तहत पुलिस ने कई जगह चेकिंग की। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम बाइक (यूके 06 बीए/8660) में सवार तीन युवक संदिग्ध स्थिति में विचई के पास मनिहारगोठ तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस टीम ने तीनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास 12.70 ग्राम स्मैक मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी ग्राम गुरुनानक नगरी सितारगंज निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ लवजीत उर्फ लवी के पास 4.28 ग्राम, ग्राम गिधौरा नानकमत्ता निवासी राजविंद्र सिंह के पास 4.22 ग्राम, गोटिया इस्लामनगर खटीमा निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ शानू के पास 4.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सितारगंज से सस्ती कीमत पर स्मैक लेकर अधिक दाम में बेचने के लिए आए थे। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed