{"_id":"631f70d8833f0627fa344b64","slug":"aresting-for-chain-sneching-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4754969177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पूर्व चेन स्नैचिंग का मुख्य आरोपी धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह पूर्व चेन स्नैचिंग का मुख्य आरोपी धरा गया
विज्ञापन
टनकपुर पुलिस की गिरफ्त में चेन स्नैचर। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। तीन महीने पहले महिला व्यापारी के गले से सोने की चेन छीनने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सामान लेने के बहाने बाइक से आए दो बदमाशों ने चंपावत मार्ग पर स्थित दुकान से व्यापारी रीता रानी के गले से सोने की चेन खींच ली थी। उनके बेटे भानुप्रकाश ने छह जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 में मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी देवेंद्र पींचा ने सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने टनकपुर से मझोला, पीलीभीत, बरेली के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कई लोगों से पूछताछ की। रविवार को पुलिस को दोबारा लूट करने बाइक से आ रहे युवक को बिचई हाईवे के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी के ग्राम मुकर्रबपुर निवासी दीपक सिंह उर्फ विक्की उर्फ विक्रमजीत सिंह बताया। पुलिस ने उससे सोने की चेन बरामद कर ली है। उसका साथी निर्णय सिंह उर्फ संदीप उर्फ नरदीप उर्फ दीप मौके से फरार हो गया।
कई जिलों में लूट चुके सोने की चेन
टनकपुर (चंपावत)। आरोपी दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी बरेली, मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा में भी चेन स्नैचिंग कर चुके हैं। टनकपुर पुलिस उनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। आरोपी ने बताया कि टनकपुर में चेन स्नैचिंग से पहले चंपावत के एक तीर्थस्थल पर भी गए थे। वहां लौटते समय उन्होंने टनकपुर में चेन लूट ली थी।