फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arbitrary meetings in Naghan

ग्राम पंचायत नघान में मनमाने तरीके से हो रही हैं बैठकें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary meetings in Naghan
चंपावत। जिले की ग्राम पंचायत नघान में बिना पूर्व सूचना के मनमाने तरीके से बैठकें आयोजित किए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम पंचायत सदस्यों को विश्वास में लिए ही बैठकें आयोजित की जा रही हैं। एक दिन पूर्व भी स्वजल परियोजना के तहत कोषाध्यक्ष का चुनाव मनमाने तरीके से कराया गया है।
विज्ञापन

इससे ग्राम पंचायत की जनता संतुष्ट नहीं है। ग्राम प्रधान की ओर से अपने चहेतों को ही बैठक के बारे में जानकारी दी जा रही है। ग्राम पंचायत के कार्रवाई रजिस्टर में खाली स्थान छोड़ कर बाद में उसे मनमाने तरीके से भरा जा रहा है। विरोध जताने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य कमलेश चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, गंगा बिनवाल, रेखा जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मनोज बिनवाल, उमेश बिनवाल, उमेश जोशी, लीलाधर जोशी, दीपक बिनवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed