फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Applications sought from lecturers and LT teachers for transfer till 20th

Champawat News: प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों से स्थानांतरण के लिए 20 तक मांगे गए आवेदन

Fri, 17 May 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 17 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Applications sought from lecturers and LT teachers for transfer till 20th

विज्ञापन
चंपावत। माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में प्रवक्ता और सहायक शिक्षक एलटी के पदों को भरने की आवेदन प्रक्रिया 20 मई तक जारी रहेगी।

सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापक एलटी से अनिवार्य स्थानांतरण के लिए विकल्प पत्र और अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में अनिवार्य स्थानांतरण के लिए पात्रता सूची और रिक्ति की सूची विभागीय वेबसाइट www.schooleducation.uk.gov.in पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन

जिन प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापक एलटी के नाम अनिवार्य स्थानांतरण के लिए पात्रता सूची में है, उन्हें अपना विकल्प पत्र पोर्टल विवरण के माध्यम से संस्थाध्यक्ष से अग्रसारित कराकर 20 मई तक बीईओ को उपलब्ध कराना होगा। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्मिकों की सूची सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम और अनुरोध के आधार पर अलग-अलग तैयार कर 25 मई को शाम पांच बजे तक संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूची के अनुसार संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्धारित प्रारूप भरकर 30 मई को शाम पांच बजे तक सॉफ्ट और हार्ड कापी में सहायक अध्यापक एलटी की सूची संबंधित मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा और प्रवक्ताओं की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानांतरण के लिए पात्रता सूची तथा रिक्ति की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक रखी गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार स्थानांतरण किया जाएगा।
- मेहरबान सिंह बिष्ट सीईओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed