{"_id":"64d51e1dab9124f0cb0d5486","slug":"appeal-to-remove-encroachment-on-cemetery-and-church-champawat-news-c-229-1-shld1009-1160-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कब्रिस्तान और चर्च पर हुए अतिक्रमण को हटाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कब्रिस्तान और चर्च पर हुए अतिक्रमण को हटाने की गुहार
Thu, 10 Aug 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देत
लोहाघाट(चंपावत)। ईसाई समुदाय के लोग कब्रिस्तान और चर्च पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर उनकी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को ईसाई समुदाय के जय प्रकाश के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि उनका परिवार करीब 200 साल से लोहाघाट में रह रहा है। कलीगांव को जाने वाले रास्ते सैरीगैर में उनकी चर्च की जमीन और ब्लाॅक कार्यालय के पास कब्रिस्तान की जगह है। जिसमें वर्तमान में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे उनके पास वर्तमान में प्रार्थना के चर्च और शव को दफन करने के लिए लोहाघाट में दो गज जमीन भी नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया जाए। इसके लिए पूर्व में भी उन्होंने प्रशासन से कई बार ज्ञापन दिया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चर्च वाले स्थान पर चहारदीवारी और कब्रिस्तान के लिए जगह देने की मांग उठाई। इस मौके पर मोहन डेविड, मनीषा डेविड, सुरेश डेविड, आशा डेविड, रेखा, निशा डेविड, सुनीता देवी, दीपक कुमार, अनीता, प्रदीप सिंह, रीना सिंह, आशीष सिंह, आदेश, शांति सिंह, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।