फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Appeal to BJP workers

चम्पावत: सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Appeal to BJP workers

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता व मंडल प्रभारी हेमा जोशी ने पार्टी के उद्देश्य और रीति-नीति से अवगत कराया। उन्होंने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष सभासद तुलसी कुंवर की अध्यक्षता और महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में हुई बैठक में रोहिताश अग्रवाल ने बजट, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने जी-20, हरीश चंद हैसियत ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात और मंत्री मान बहादुर पाल ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं, सौरभ गुप्ता ने सरल एप की जानकारी दी और जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। राष्ट्रगान से कार्यसमिति बैठक का समापन हुआ। बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, नरेंद्र धामी, गिरीश खर्कवाल, सुकुमार राय, नारायण सिंह महर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, पूजा टम्टा, लोकेंद्र मौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

चंपावत। भाजपा की मंच तामली मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष कमल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडल प्रभारी हरीश पांडेय और मनमोहन सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश पुनेठा ने किया। इस मौके पर महामंत्री पुष्कर सिंह और रमेश कोहली, दलीप सिंह महर आदि ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंच तामली मंडल में भाजपा को मजबूत करने के लिए और तेजी से कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, विजय नाथ सिंह, उमेश पांडेय, पूजा महर, अमन तड़ागी, जगदीश महर, खिलानंद भट्ट, सुनील जोशी, महेश कुंवर, हरीश बोहरा के साथ ही समस्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने नगर निकाय व लोकसभा चुनावों को लेकर तैयार की रणनीति
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी नगर निकाय, लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

ब्लाक सभागार में रविवार को नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व लोहाघाट मंडल प्रभारी शंकर पांडेय ने जोशीमठ में आई आपदा के बाद सरकार की ओर से किए जा रहे राहत और बचाव के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।


बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा ने मन की बात विषय, जिला मंत्री रेनू गड़कोटी ने जी-20 के विषय और पूर्व जिला महामंत्री श्याम ढेक ने राजनीतिक चर्चाओं और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने नकल विरोधी कानून जैसे विषयों पर विचार रखे। वक्ताओं ने सरकार की ओर से चलाई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सतीश खर्कवाल, कैलाश पांडेय, विनोद बगौली, भुवन बहादुर, दीपक साह, देवेंद्र अधिकारी, भाष्कर गड़कोटी, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप थ्वाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed