फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Antibody test done for 48 people, all negative

प्रशासन ने सीमेंट रोड, शुक्ला गली मोहल्ले 48 लोगों का कराया एंटीबॉडी टेस्ट, सभी निगेटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Antibody test done for 48 people, all negative
टनकपुर में सीमेंट रोड शुक्ला गली मोहल्ले में एंटीबॉडी टेस्ट के लिए लोगों को अस्पताल ले जाने पहुं? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर, बनबसा में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से खासा हड़कंप मचा हुआ है। वर्तमान में अकेले टनकपुर में एक्टिव केसों की संख्या 21 है, जिसमें दो केस एसटीएच हल्द्वानी रेफर किए गए हैं। दो दिन के भीतर एक ही मोहल्ले के छह लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रविवार को इस मोहल्ले के 48 लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट कराया है। टेस्ट में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आनेे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

टनकपुर क्षेत्र में दो दिन के भीतर 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो एसएसबी जवान, दो बच्चों के अलावा सीमेंट रोड निवासी एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। रविवार को जिला मुख्यालय से एडीएम टीएस मर्तोलिया यहां पहुंचे और एसडीएम दयानंद सरस्वती व स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर सीमेंट रोड (शुक्ला गली) मोहल्ले में जाकर 48 लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट करवाया। एसीएमओ डॉ. एसएस हयांकी ने बताया कि जांच में सभी 48 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

-व्यापारियों को दुकान में विजिटर रजिस्टर रखने के निर्देश
टनकुपर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापारियों से दुकान में विजिटर रजिस्टर बनाकर ग्राहकों की जानकारी दर्ज करने को कहा गया है। पुलिस ने विजिटर रजिस्टर न बनाने पर कार्रवाई चेतावनी दी है। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि शहर के सभी कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी रखने को विजिटर रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed