फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Another dialysis machine will be installed in Tanakpur hospital.

Champawat News: टनकपुर अस्पताल में एक और डायलिसिस मशीन लगेगी

Wed, 28 Jan 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Another dialysis machine will be installed in Tanakpur hospital.
टनकपुर के उप जिला अस्पताल के सेंटर में डायलिसिस सुविधा का लाभ उठाते मरीज। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में खुले डायलिसिस सेंटर में एक और डायलिसिस मशीन लगाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसके फरवरी में स्थापित किए जाने की संभावना है। साथ ही अस्पताल में जनरेटर भी लग गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नवंबर तक क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस के लिए बरेली, हल्द्वानी और खटीमा आदि जगह जाना पड़ रहा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की घोषणा की थी। 18 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन सेंटर का शुभारंभ किया था। सेंटर में एक डायलिसिस मशीन की व्यवस्था की गई। सेंटर में 22 दिसंबर से डायलिसिस के लिए मरीज आना शुरू हुए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था रीनल हेल्थ केयर के तकनीशियन रघुवीर राजपूत ने बताया कि अब तक 71 डायलिसिस हो चुके हैं। 24 घंटे में 16 घंटे मशीन चालू कर चार डायलिसिस हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिक मरीज होने पर अब एक और डायलिसिस मशीन की स्वीकृति मिल गई है। सेंटर में जनरेटर की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से करा दी गई है। वर्तमान में आयुष्मान कार्ड से फ्री और आपातकालीन 2500 रुपये जबकि अन्य सामान्य में 2000 रुपये शुल्क निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed