फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Announcement of extension of one month, Pooja special train did not run for one day

Champawat News: एक माह बढ़ाने का एलान, एक दिन नहीं चली पूजा स्पेशल ट्रेन

Mon, 04 Dec 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Announcement of extension of one month, Pooja special train did not run for one day
भुवन पाटनी
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से जयुपर खातीपुरा तक चलने वाली पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पर ब्रेक लग गया है। 20 नवंबर से शुरू हुई इस सेवा को 31 दिसंबर तक संचालित होना था लेकिन पहली दिसंबर से इसका संचालन नहीं हो रहा है। इस कारण आम यात्रियों और कारोबारियों को झटका लगा है।
पूजा स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 20 नवंबर से शुरू हुई थी। सप्ताह में तीन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) दिन चलने वाली रेल सेवा टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलती थी और मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली के रास्ते जयपुर होते हुए अगली सुबह 10:20 बजे खातीपुरा पहुंचती थी। शुरुआत में इसे 30 नवंबर तक के लिए चलाया जाना था।
विज्ञापन

इसके बाद 28 नवंबर को इस रेल सेवा को एक दिसंबर से एक माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया लेकिन यह सेवा 30 नवंबर से आगे नहीं बढ़ी। इस रेल सेवा के संचालन से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो रहा था। इस ट्रेन के बंद होने से लोगों को बस सेवा का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया गया था। अब संचालन क्यों नहीं हो रहा है इसे लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही इसे निर्धारित तिथि तक चलाने का प्रयास होगा। - केडी कापड़ी, स्टेशन अधीक्षक, टनकपुर रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed