फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ANM center

न डिलीवरी की सुविधा, न टीकाकरण की व्यवस्था

Tue, 16 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब/चंपावत Updated Tue, 16 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
ANM center

जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार करते-करते लधिया घाटी की हजारों की आबादी थक गई है। यहां डॉक्टर ही नहीं, एएनएम का भी कमी है। नतीजतन शिशुओं को टीकाकरण और महिलाओं को डिलीवरी के लिए भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्हें इसके लिए 62 से 75 किलोमीटर दूर लोहाघाट या चंपावत की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


चौड़ामेहता, मंगललेख, बिनवालगांव, भिंगराड़ा के एएनएम केंद्रों में से मात्र दो में ही एएनएम की तैनाती है, मगर ये केंद्र भी कभी-कभार ही खुलते हैं। इस वजह से शिशुओं को वक्त पर टीके लगाने में दिक्कत आ रही है। चौड़ापित्ता की प्रधान पुष्पा बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य माया देवी सहित ग्रामीणों का कहना है कि नवजात को टीकाकरण के लिए दूसरे केंद्रों में पहुंचाना पड़ता है। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी की सुविधा तक नहीं है, जिस कारण यहां की महिलाओं को डिलीवरी के लिए दूसरी जगहों में जाना पड़ रहा है। बीते एक साल में 15 महिलाओं को ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है।
विज्ञापन


सुध लो हुजूर
सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन बिष्ट, बसंती देवी, केशरी देवी का कहना है कि इस दूरस्थ इलाके में महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता किसी को नहीं है। उन्हें जरूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल तो दूर, एएनएम केंद्र में टीकाकरण के लिए तरसना पड़ रहा है। ये केंद्र अक्सर बंद रहते हैं और यहां की महिलाएं जरूरी काम छोड़कर लोहाघाट, चंपावत या दूसरी जगह जाती हैं। कई बार नुमाइंदों से भी इस परेशानी से निजात दिलाने का आग्रह किया गया, मगर कोई समाधान अब तक नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल दो, एलोपैथिक डॉक्टर एक भी नहीं
लधिया घाटी के श्रीरीठा साहिब और टांण में एलोपैथिक अस्पताल हैं, मगर इन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति भी बदतर है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन के अलावा ये अस्पताल इलाज देने लायक हालत में नहीं है। श्रीरीठा साहिब अस्पताल का जिम्मा एक आयुर्वेदिक चिकित्सक डा.एलके भट्ट के जिम्मे है, तो वहीं टांण स्टैट एलोपैथिक डिस्पेंसरी में अक्सर ताले लटके रहते हैं।


जिले में एएनएम के काफी पद खाली है। सृजित 70 पदों में से 61 पर ही तैनाती है। रिक्त पदों पर तैनाती के लिए निदेशालय से आग्रह किया गया है। नई नियुक्ति से हालात बेहतर होंगे। अलबत्ता रिक्त केंद्रों को पास के एएनएम केंद्र के जरिए जरूरी सुविधा देने की पहल की गई है। -डा.विनोद टोलिया, सीएमओ, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed