फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anita and Reema first in shot put

Champawat News: गोला फेंक में अनीता और रीमा प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anita and Reema first in shot put
चंपावत। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर वर्ग की बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में अनीता बिष्ट और सीनियर वर्ग में रीमा चंद ने बाजी मारी। गोरलचौड़ मैदान में चल रही प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में बसंत सिंह अव्वल रहे। वहीं जूनियर वर्ग लंबी कूद में ज्योति और सीनियर वर्ग की लंबी कूद में प्रिया चंद प्रथम रहीं। बालकों की सीनियर वर्ग की लंबी कूद में सूरज महर अव्वल रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की बालिकाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अनीता बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रतियोगिता के अन्य विधाओं में सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में अमित रेंसवाल प्रथम रहे। बालकों की त्रिकूद में सूरज सिंह, तारगोला में जतिन पटवा और गोला फेंक में सुमित सेठी प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के संचालन में नारायण तिवारी, नरेश राय, डॉ. एमपी जोशी, महेंद्र सिंह बोरा, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, मंजू बिष्ट, कविता नेगी, नीरज वर्मा, मुकेश टम्टा, चंदन सिंह अधिकारी, जिला खेल अधिकारी सीएस बिष्ट, रचित वल्दिया, सुरेश प्रसाद आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed