{"_id":"6944358f0c60b89cb60fee18","slug":"anger-over-information-about-tendering-for-taxi-operations-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-133129-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टैक्सी संचालन के लिए निविदा कराने की सूचना से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टैक्सी संचालन के लिए निविदा कराने की सूचना से आक्रोश
Thu, 18 Dec 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के तहसील परिसर में प्रशासन से मांग उठाते मां पूर्णागिरि टैक्सी एसेासिएशन के पदाधिकारी,
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन ने मेला अवधि के दौरान ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर मार्ग पर बिना रोक-टोक टैक्सी संचालन कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत फिर से मार्ग पर टैक्सी संचालन के लिए निविदा निकालकर अवैध वसूली करवाने पर विचार कर रही है जो पूर्व में न्यायालय के आदेश की अवहेलना है।
बृहस्पतिवार को एसोसिएशन अध्यक्ष मदन कुमार के नेतृत्व में कई सदस्य और टैक्सी संचालक एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला पंचायत पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में संचालित मां पूर्णागिरि मेले में ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर मार्ग पर संचालित होने वाले टैक्सी वाहनों से जिपं की ओर से ठेकेदार के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट ने छह मई 2024 को रोक लगाई थी। साथ ही बिना रोक-टोक टैक्सी संचालन कराए जाने का आदेश जारी किया था।
वक्ताओं ने कहा कि अब सुनने में आ रहा है कि जिपं की ओर से मेले में टैक्सी संचालन के लिए फिर से निविदा निकालने पर विचार हो रहा है जिसका एसोसिएशन विरोध करती है। उन्होंने किसी भी प्रकार की अवैध वसूली के लिए लगाए जाने वाले टेंडर पर रोक लगने अन्यथा फिर से कोर्ट की शरण में जाने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में अंकुर सिंह, खड़क, सुनील रस्तोगी, दीपक समेत कई टैक्सी चालक और संचालक शामिल रहे।