{"_id":"688f99a9ca109de8c606612a","slug":"anger-in-baitadi-due-to-murder-of-kamla-in-kanari-village-champawat-news-c-230-1-shld1024-130979-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कानड़ी गांव में कमला की हत्या से बैतड़ी में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कानड़ी गांव में कमला की हत्या से बैतड़ी में आक्रोश
Sun, 03 Aug 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत के कानड़ी गांव में हुई विवाहिता की हत्या से नेपाल के बैतड़ी जिले में आक्रोश है। विवाहिता के मायके वालों का कहना है कि जिस तरह से उनकी बेटी की हत्या की गई है उससे नेपाल के लोगों को भारत में बेटी ब्याहने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा।
बता दें कि पिछले मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के कानड़ी गांव में गणेश चंद उर्फ गंभीर चंद ने अपनी पत्नी कमला चंद की दाव से गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। कमला चंद का मायका नेपाल के बैतड़ी जिले के दशरथ चंद नगर पालिका वार्ड नंबर- 4 जरगौं चनेजर गांव में है। कमला चंद के शव की वीडियो और तस्वीरें जब बैतड़ी के लोगों तक पहुंची तो दुख के साथ ही उनमें आक्रोश फैल गया।
बैतड़ी के लोग कह रहे हैं कि भारत में नेपाल की बेटी की हत्या से हर बेटी के परिजन घबराए हुए हैं। वहां पर तमाम परिवारों का यहां तक कहना है कि भविष्य में उन्हें अपनी बेटी भारत में ब्याहने पर कई बार सोचना पड़ेगा। कमला चंद की हत्या के विरोध में प्रदर्शन की योजना बन रही है। इस मामले में नेपाल के प्रहरी प्रवक्ता बलराम पांडेय का कहना है कि भारत के कानड़ी गांव में गणेश चंद ने नेपाल की बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों के साथ ही जिले के लोग आक्रोशित हैं। जिला प्रहरी की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।