फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anger among villagers over non-repair of damaged road

Champawat News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में रोष

Fri, 28 Jun 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers over non-repair of damaged road
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम सभा नायकगोठ के ग्रामीणों ने हर जल योजना के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त कर दी गई। सड़क की अब तक मरम्मत नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भवानी देवी और समाजसेवी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में केंद्र सरकार की हर घर जल योजना में लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है, लेकिन लंबे समय से लाइन बिछाने के दौरान सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत नहीं की गई है। इससे बरसात में सड़कों में गडढे हो गए हैं और चलने में दिक्कत हो रही है। सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है। उन्होंने तत्काल हर घर जल योजना से पानी के कनेक्शन देने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed