फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   anger against torment of fourth group employee

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के उत्पीड़न पर रोष जताया

Wed, 19 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 19 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया है। महासंघ जिलाध्यक्ष ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, महामंत्री कमल बिष्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का उत्पीड़न रोके जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो 21 अप्रैल से एसडीएम कार्यालय टनकपुर में बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई खंड टनकपुर में क्लीनर के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र को कई बार अनुरोध के बाद भी सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि खंड के अधीन सरकारी आवास पूर्व में सेवारत कार्मिकों के रिश्तेदारों को आवंटित कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed