फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi center should be operated from the village

Champawat News: गांव से संचालित किया जाए आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 22 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center should be operated from the village
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के रायनगर चौड़ी गांव में ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बदहाल संपर्क मार्ग की हालत ठीक करने सहित कई समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव का आंगनबाड़ी केंद्र घने जंगल के बीच चल रहा है। बच्चों को जंगली जानवरों से खतरा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि अपने बच्चों को केंद्र तक पहुंचाने में ही अभिभावकों को परेशानी होती हैं। ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज खेल मैदान से शिवालय मंदिर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को ठीक कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व डिग्री कॉलेज से शिवालय मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया था। इस मार्ग से चौड़ी, डैसली, भुमलाई, कोयाटी, गल्लागांव आदि स्थानों के लोग यहां शवदाह आदि कार्यों के लिए जाते हैं। ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज खेल मैदान में हैंड पंप लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि इन मुद्दों को उन्होंने तहसील दिवस, बीडीसी बैठक में उठाया था लेकिन अभी तक इसमें कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में पूर्व बीडीसी सदस्य भैरव राय, मनोज कापड़ी, मनोज राय, पूरन चंद्र जोशी, प्रकाश राय, नीरज राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed