{"_id":"5fda43698ebc3ec14c61df99","slug":"and-now-the-gas-cylinder-caught-fire-champawat-news-hld407595960","type":"story","status":"publish","title_hn":"और अब गैस सिलेंडर में लग गई आग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और अब गैस सिलेंडर में लग गई आग...
विज्ञापन
चंपावत। रुकमणि देवी बुधवार सुबह गैस एजेंसी पहुंची, तो अवाक रह गई। गांव की यह महिला बमुश्किल रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ी हुई कीमत दे पाई। ये वाकया एक बानगी है। दो दिसंबर को 50.50 रुपये और फिर 16 दिसंबर को फिर 50 रुपये कीमत गैस सिलिंडर में बढ़ गई।
चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रदीप कार्की ने बताया कि बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर 732.50 रुपये का है। गैस सिलेंडर की कीमत में इस बेतहाशा उछाल से कोरोना काल में लोग बेहाल हैं। सिर्फ गैस सिलिंडर ही नहीं डीजल और पेट्रोल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल 84.83 और डीजल 75.26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल मिल रहा है। जबकि एक दिसंबर को पेट्रोल 83.78 और डीजल की कीमत 73.80 रुपये लीटर था।
कोट
कोरोना काल में लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। इसके बावजूद रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में लगातार उछाल जेब काट रही है।
दिनेश जोशी, चंपावत।
कोरोना काल में आमदनी कम हो रही है, लेकिन महंगाई की मार बढ़ी है। और रसोई गैस सिलिंडर की एक माह में दो बार हुई बढ़ोतरी ने रसोई पर हमला किया है।
माया देवी, चंपावत।
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में इस साल कई बार वृद्धि हो गई है। कोरोना काल में रोजगार और आय में गिरावट के बीच यह एक और चोट है।
गीता पंत, टनकपुर।
बहुत हुई महंगाई, अबकी बार मोदी सरकार... का 2014 का नारा भाजपा के सरकार में आने के बाद से हवा-हवाई हो गया है। लगातार बढ़ रही कीमत लोगों को महंगाई के जख्म दे रही है।
विज्ञापन
दीपक भट्ट, टनकपुर।