{"_id":"5880efc04f1c1bc77cefe053","slug":"and-issued-a-notice-to-bjp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी को एक और नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी को एक और नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का सिलसिला जारी है। तो दूसरी ओर चुनाव प्रचार के तौर तरीकों पर कड़ी नजर रख रहे निर्वाचन आयोग का नोटिस भेजने का सिलसिला भी जारी है। अब तक जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दस बार प्रत्याशियों को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया जा चुका है।
ताजा मामले में भाजपा के घोषित प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को आचार संहिता के उल्लंघन का एक और नोटिस भेजा गया है। जबकि उन्हें एक दिन पहले भी बिना अनुमति के छोले और खीर का भंडारा लगाने पर नोटिस भेजा गया था। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर अनिल चन्याल के अनुसार बनबसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाली गई दोपहिया रैली में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह रावत पर अनुमति से अधिक दोपहिया वाहन लाने पर संबंधित प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन