{"_id":"e8ee79b816fdd6e32b8c5222e989fa51","slug":"amrori-degree-college-will-set-up-in-kanda-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा गांव में बनेगा अमोड़ी डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा गांव में बनेगा अमोड़ी डिग्री कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा और देवीधुरा के बाद अब अमोड़ी में जिले का छठा राजकीय महाविद्यालय अस्तित्व में आएगा। शिक्षा सत्र 2016-17 से इस कॉलेज में किराये के भवन में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने कॉलेज के लिए जमीन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव को अगले दो दिनों में शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अमोड़ी से करीब दो किमी. दूर कांडा गांव की जमीन को कॉलेज भवन के लिए प्रस्तावित किया गया है। यह जमीन भवन निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। कांडा की 42 नाली 8 मुट्ठी जमीन राजस्व विभाग ने प्रस्तावित की है। डीएम ने बताया कि इसी सप्ताह इस प्रस्ताव को प्रदेश शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। प्रस्ताव की मंजूरी और अन्य अवरोध दूर किए जाने के बाद इसमें भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने एक साल पूर्व यहां एक कार्यक्रम के दौरान लोगों की मांग पर सीएम से इस डिग्री कॉलेज को स्वीकृति दिलाई थी। जिसका शासनादेश 6 नवंबर को हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा सहित यहां के ग्रामीणों का मानना है कि अमोड़ी में कॉलेज खुलने से खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, वैला, पचनई, दुधौरी, छतकोट, कोट अमोड़ी, डोला कांडा, घुरचम, पाली, चल्थी, सिलाड़, सूखीढांग, नौलापानी, झालाकुड़ी सहित तमाम गांवों के नौजवानों को घर के नजदीक पढ़ाई का मौका मिलेगा। खासकर लड़कियों को इंटर के आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा होगी।
विज्ञापन