फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amount of Rs 64,999 given to victims of cyber fraud

Champawat News: साइबर ठगी के शिकार लोगों को दिलाई 64,999 की रकम

Tue, 05 Dec 2023 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Dec 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Amount of Rs 64,999 given to victims of cyber fraud
टनकपुर (चंपावत)। साइबर सेल चंपावत ने साइबर ठगी का शिकार हुए टनकपुर के चार लोगों को उनके खातों से उड़ाई गई रकम वापस कराई। चारों से साइबर ठगों ने करीब 64,999 रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन


टनकपुर निवासी श्रीमन गुप्ता से अज्ञात व्यक्ति ने सामान बेचने के नाम पर 45,000 रुपये ठग लिए थे। निशा से नौकरी लगवाने के नाम पर खाते से 10 हजार रुपये ठग लिए गए। इसी तरह रमेश सिंह से अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार बन सामान खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। सफरूल अंसारी से अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी लेकर उनके खाते से 4999 रुपये ठगे। इन घटनाओं की सूचना साइबर सेल को दी गई थी। साइबर सेल प्रभारी एसआई मनीष खत्री, एचसी बिहारी लाल, रितेश बोहरा ने ठगी के शिकार लोगों से लेनदेन संबंधी जानकारी जुटाने के बाद संबंधित यूपीआई और बैंक नोडल से संपर्क किया गया। साइबर सेल कर्मियों ने आवेदकों के खातों से निकाली गई रकम उनके खातों में वापस करा दी। साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों ने साइबर सेल और पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed